Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News : विवादित नक्शा पोस्ट करने पर घिरे मिथिलेश ठाकुर, विपक्ष ने उठाए सवाल

Ranchi News :  झामुमो नेता और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पोस्ट में भारत का ऐसा नक्शा इस्तेमाल किया गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को विवादित क्षेत्र की तरह दिखाया गया था।


सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद, प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर की गई थी टिप्पणी


बताया जा रहा है कि पोस्ट में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों और प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर टिप्पणी की गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। विवाद बढ़ने पर मिथिलेश ठाकुर ने संबंधित पोस्ट हटा दिया।


बाबूलाल मरांडी ने उठाए गंभीर सवाल, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग


मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत का अधूरा नक्शा साझा करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह देश की अखंडता से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मुद्दों पर समझौता किया जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से मामले में स्थिति स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सुनील तिवारी ने भी नेताओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !