Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Ranchi News : JPSC परीक्षा को देखते हुए CNG ऑटो चालकों का बंद स्थगित

Ranchi News : झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 19 अप्रैल को प्रस्तावित बंद और बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय राज्य में आयोजित होने वाली JPSC प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता, बाहर से आने वालों को राहत

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि 19 अप्रैल को टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला स्कूल में बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन उसी केंद्र पर परीक्षा आयोजित होने के कारण कार्यक्रम को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
महासंघ ने सभी ऑटो चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित किराया ही लें और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के साथ सहयोग करें, ताकि उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी हो।

भाड़ा निर्धारण पर जल्द होगा अंतिम निर्णय, अतिरिक्त वसूली से बचने की अपील

महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि किराया निर्धारण को लेकर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही ऑटो चालकों से कहा गया है कि वे किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली से बचें, ताकि संगठन की छवि बनी रहे और यात्रियों का भरोसा कायम रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !