Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Ranchi Police: राँची में सुरक्षा मजबूत करने की कवायद, CCTV व्यवस्था की होगी उच्चस्तरीय समीक्षा

Ranchi: झारखंड में शहरी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, राँची द्वारा राजधानी राँची के शहरी क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी उपयोग को लेकर अहम आदेश जारी किया गया है।
जारी निर्देश के तहत शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता की व्यापक समीक्षा की जाएगी। साथ ही कैमरों के रिजॉल्यूशन को बेहतर बनाने और आवश्यक स्थानों पर नए कैमरे लगाने के लिए संभावित स्थलों का चयन भी किया जाएगा।

इस कार्य के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक बनाए गए हैं। वहीं, पुलिस उप-महानिरीक्षक इन्द्रजीत महथा और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
समिति द्वारा सभी कैमरों की समीक्षा के बाद शीघ्र ही विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर सीसीटीवी नेटवर्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !