Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Sahibganj News: नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Sahibganj: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहले से दर्ज मामलों के आरोपी अपने-अपने घरों में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनारुल शेख और समसुल हक के रूप में हुई है। दोनों राजमहल थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अनारुल शेख एमडीएमए तस्करी से जुड़े मामले का आरोपी है, जबकि समसुल हक पर गांजा तस्करी में शामिल होने का आरोप है। दोनों के खिलाफ पहले से ही राधानगर थाना में मामला दर्ज था।

अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी जामनगर पंचायत के उसमल्ली टोला में छापेमारी कर अनारुल शेख को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर हसन टोला में कार्रवाई करते हुए समसुल हक को भी उसके घर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया।

पहले भी हुई थी बड़ी गिरफ्तारी
राधानगर पुलिस इससे पहले भी इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। बीते 28 अक्टूबर को इंग्लिश नासघाट इलाके से 13.57 ग्राम एमडीएमए के साथ मुख्य आरोपी सरफराज अहमद को गिरफ्तार किया गया था, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। इसके अलावा 24 नवंबर 2025 को इसी मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी शमशुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !