Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Sanjay Seth: संजय सेठ पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Jamshedpur: रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ के जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही और सभी ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

स्वागत समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रक्षाराज्य मंत्री से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर और झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और रक्षा क्षेत्र में भी भारत लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना भाजपा की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्षाराज्य मंत्री के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

राजनीतिक चर्चा का दौर 

रक्षाराज्य मंत्री के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में राजनीतिक चर्चा का दौर चलता रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !