Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Saraikela News: कपाली में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान

Saraikela: सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र के मलिक गार्डन के पास सोमवार तड़के एक कपड़ा गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना करीब सुबह 3 बजे की बताई जा रही है।

गोदाम के मालिक इम्तियाज़ अंसारी ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान "हेदायत इंटरनेशनल क्लॉथ" नाम से संचालित होता है और उनका घर गोदाम से सटा हुआ है। सेहरी के लिए उठने के दौरान उन्होंने गोदाम की ओर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे और पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा कपड़ा जलकर राख हो चुका था।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना कपाली ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !