Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Seraikela News: आदित्यपुर में स्वदेशी मेला विवादों में, महंगे शुल्क और गंदगी से लोग परेशान

Seraikela News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के दिंदली फुटबॉल मैदान में लगे तथाकथित स्वदेशी मेला को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. मेला परिसर में स्टॉल लगाने के लिए भारी रकम वसूले जाने और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.


जानकारी के अनुसार, मेले में स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों से प्रति काउंटर करीब 10 हजार से 15 हजार रुपये तक शुल्क लिया गया है. दुकानदारों का कहना है कि इतनी अधिक राशि देने के बावजूद न तो साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है और न ही अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.


मेले में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरे मैदान में कचरा फैला
मेले में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरे मैदान में कचरा फैला हुआ है. इससे न सिर्फ मेला परिसर बल्कि आसपास का माहौल भी गंदा हो गया है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं.

सबसे अहम सवाल यह उठ रहा है कि स्वदेशी मेला के नाम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विदेशी सामानों की खुलेआम बिक्री हो रही है. लोगों का आरोप है कि कई ऐसे उत्पाद बेचे जा रहे हैं जो विदेशों में बने हुए हैं, जो मेले के नाम और उद्देश्य दोनों के विपरीत है.

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि विदेशी सामानों की बिक्री से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने मांग की है कि मेले में केवल स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री की अनुमति दी जाए और विदेशी सामानों पर तुरंत रोक लगाई जाए.

वहीं, आदित्यपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना है. यदि मेले में विदेशी सामानों की बिक्री की शिकायतें सही पाई जाती हैं तो इसकी जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !