Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Seraikela News: कपाली में अज्ञात कार ने ढाबा कर्मचारी को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क पार कर रहे एक ढाबा कर्मचारी की कार की टक्कर से जान चली गई. हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ. मृतक की पहचान कामारगोड़ा निवासी 53 वर्षीय बांका कर्मकार के रूप में हुई है, जो डोबो के सिंह ढाबा में काम करते थे.


खाना खाने के बाद निकले थे

जानकारी के अनुसार, रविवार रात खाना खाने के बाद बांका कर्मकार अपने काम के लिए निकले थे. इसी दौरान वह सड़क पार कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बांका कर्मकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.


ढाबा कर्मचारियों ने दी परिवार को सूचना

हादसे की जानकारी मिलते ही सिंह ढाबा के कर्मचारियों ने उनके परिवार को घटना के बारे में बताया. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. इसके बाद घायल बांका कर्मकार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बांका कर्मकार को मृत घोषित कर दिया. सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे की पूरी स्थिति कार और चालक की पहचान के बाद स्पष्ट हो सकेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !