Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Seraikela News: चौका डकैती कांड में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Seraikela: सरायकेला-खरसावां के चौका थाना क्षेत्र के रेयाड़दा डुंगरीडीह डकैती मामले में पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त पोदो सरदार उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आदित्यपुर में बदलकर रह रहा था पहचान
पुलिस के अनुसार, पोदो सरदार अपनी पहचान और पता बदलकर आदित्यपुर के शिवनारायणपुर सरना टोला में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी भी पकड़ा गया
इसी कार्रवाई के दौरान अड़की थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे गंगाधर सिंह मुंडा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अड़की पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोदो पर पांच मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पोदो सरदार के खिलाफ हत्या और डकैती समेत कुल पांच मामले दर्ज हैं। रेयाड़दा डुंगरीडीह डकैती कांड में उसके फरार रहने के कारण पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि इस डकैती मामले में नामजद सभी सात आरोपी अब गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी न्यायिक हिरासत में हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !