Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Seraikela News: जनता दरबार में सुनी गई लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं.

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना और जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता तथा जवाबदेही के साथ पूरी होगी.

उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं को बिना झिझक प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय पर उनका निराकरण किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !