Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Seraikela News: राजनगर में वज्रपात से 58 वर्षीय महिला की मौत, धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल पंचायत के जुमाल गांव में सोमवार को वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय गोरा मुर्मू के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गोरा मुर्मू सोमवार को अपने खेत में धान रोपाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जुमाल गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ के नीचे और खेतों में रहने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !