Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Seraikela News: सरायकेला में “AQUALINE BHUVANAM - पानी की खेती” पायलट परियोजना की शुरुआत

Seraikela News: जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने “AQUALINE BHUVANAM – पानी की खेती” नामक नवाचारी पायलट परियोजना का शुभारंभ किया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भूगर्भ जल का पुनर्भरण और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है. परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में भूजल स्तर को बेहतर बनाने के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला की छात्राओं के लिए स्वच्छ और पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.


इस परियोजना के तहत वर्षा जल को वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित कर उसे जमीन के भीतर पुनर्भरित किया जाएगा. इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होने की संभावना है, बल्कि मिट्टी में नमी बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. इसके परिणामस्वरूप पौधों की वृद्धि और हरित क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा तथा स्थानीय पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जा सकेगा.


उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल एक प्रयोगात्मक कदम है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे जिले के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है. उन्होंने छात्राओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार स्टार्टअप और नई सोच को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !