Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Seraikela News: सरायकेला में SIR-2026 की समीक्षा, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Seraikela News: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

BLO और BLA-2 के कार्यों की ली जानकारी
उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुड़िया स्थित मतदान केंद्र संख्या 244 और 245 का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने BLO और BLA-2 के साथ चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, मतदाता सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की.

ASDD सूची पारदर्शिता के साथ तैयार करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि Absentee, Shifted, Dead और Duplicate (ASDD) मतदाताओं की सूची पूरी तरह घर-घर सत्यापन के आधार पर तैयार की जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं.

चुनावी पाठशाला में युवाओं को किया जागरूक
मतदान केंद्र पर आयोजित चुनावी पाठशाला में छात्रों और स्थानीय लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण, वोटर आईडी बनवाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई. साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और जल्द पात्र होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया.

जिलेभर में चला जागरूकता अभियान
SIR-2026 अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 बैठक के साथ चुनावी पाठशालाओं का आयोजन किया गया. ERO और AERO स्तर के अधिकारियों ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की.

इस मौके पर ERO-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, AERO-सह-अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव, BLO सुपरवाइजर, BLO और BLA-2 सदस्य मौजूद रहे.  उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !