Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Seraikela News: जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग और स्थानीय चांडिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान पत्थर खनिज से लदे दो वाहन (टाटा 407), जिनका पंजीयन संख्या JH05AY-8931 और JH05S-7368 है, को अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत जब्त कर चांडिल थाना को सौंप दिया गया.


उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण या परिवहन की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित और प्रभावी जांच अभियान जारी रखने का निर्देश भी दिया.

इस कार्रवाई से जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !