Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में नई एसपी का पहला बड़ा एक्शन, चांडिल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले की नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पदभार संभालते ही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, राजेश सिंह को पुलिस लाइन दुगनी में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

रवि कुमार सिंह बने नए सर्किल इंस्पेक्टर
राजेश सिंह की जगह रांची से स्थानांतरित होकर आए रवि कुमार सिंह को चांडिल का नया सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। रवि कुमार सिंह ने 16 मार्च 2026 को सरायकेला-खरसावां जिले में योगदान दिया था।

पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा
गौरतलब है कि एसपी निधि द्विवेदी के पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। पुलिस विभाग में इसे अनुशासन और कार्यशैली को लेकर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !