Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Seraikela News: सीनी ओपी के संजय नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरुप गांव के पास रविवार को संजय नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीनी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पहचान और मौत की वजह की जांच
सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !