Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Seraikela News: सोड़ो जारागोडीह बालू घाट पर जिला खनन विभाग की छापेमारी, अवैध बालू लदा ट्रक जब्त

Seraikela: उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग और ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को सोड़ो जारागोडीह बालू घाट पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया है।

बिना वैध चालान के हो रहा था परिवहन
खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान बालू घाट के पास एक ट्रक (वाहन संख्या: JH01CN0362) को रोका गया। कागजात की मांग करने पर चालक बालू से जुड़ा कोई भी वैध परिवहन चालान (माइनिंग चालान) पेश नहीं कर सका। सरकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को तुरंत जब्त कर लिया.  इस अवैध परिवहन को लेकर जिला खनन विभाग की ओर से ट्रक मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि खनिजों की चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !