Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Seraikela News: SIR-2026 को लेकर राजनगर में BLO का प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर

Seraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के प्रभावी संचालन को लेकर बुधवार को राजनगर प्रखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने की। इसमें सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और BLO सुपरवाइजर शामिल हुए।

दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
प्रशिक्षण के दौरान एसडीओ ने दावा एवं आपत्ति (Claim & Objection), नोटिस निर्गमन और मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि SIR-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।

फॉर्म और दस्तावेजों की जांच पर दिया गया प्रशिक्षण
कार्यक्रम में BLO को आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, निर्धारित समयसीमा और पुनरीक्षण से जुड़ी अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !