Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Sidhgora Fire: सिदगोड़ा के फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Sidhgora: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एग्रीको पोस्ट ऑफिस फ्लैट के समीप स्थित एक रिहाइशी फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। रविवार की छुट्टी वाली शाम, जहां लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे, तभी अचानक एक फ्लैट के किचन से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग सहम गए।

तेजी से फैली लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत किचन से हुई थी, जिसने चंद मिनटों के भीतर ही विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग पूरे किचन में फैल गई। खिड़कियों से निकलती आग की लपटें और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और आनन-फानन में सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

दमकल विभाग की कार्रवाई

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग पड़ोस के अन्य फ्लैटों तक नहीं पहुंच पाई, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।

नुकसान का आकलन

राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घर के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए थे। हालांकि, आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि फ्लैट के किचन भीतर रखा सारा सामान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जरूरी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के लिए यह एक आर्थिक झटका है।

आग लगने के सटीक कारणों का पता

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती कयास शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन दमकल विभाग और पुलिस की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि यह हादसा कैसे हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !