Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Simdega News: चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Simdega News: जिले के सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना में हाल ही में चोरी की घटना सामने आई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी.


गुप्त सूचना पर छापेमारी, आरोपी ने कबूला जुर्म

सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी का टीवी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में रखा गया है. इसके बाद टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई. मौके पर मिले युवक ने अपना नाम शहीद उर्फ बैहेरा बताया. पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि टीवी उसके साथी शालीप के घर में रखा है.

टीवी और बाइक बरामद, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने शालीप के घर पर छापा मारकर चोरी किया गया टीवी बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शहीद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !