Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

TRENDING: छह घंटे के लिए गायब रहा विराट कोहली का इंस्टाग्राम, करोड़ों फैंस में मची हलचल

TRENDING: गुरुवार रात विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं दिख रही थी और डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट ओपन नहीं हो रहा था. करीब छह घंटे बाद उनका अकाउंट फिर से दिखाई देने लगा.

स्क्रीन पर दिखा "पेज उपलब्ध नहीं है"
रात करीब दो बजे से फैंस ने शिकायत करनी शुरू कर दी कि कोहली का अकाउंट नहीं खुल रहा है. अकाउंट खोलने पर स्क्रीन पर लिखा आ रहा था कि यह पेज उपलब्ध नहीं है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अकाउंट ठीक किस समय बंद हुआ था.

27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर असर
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इतने बड़े अकाउंट के अचानक गायब होने से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. अकाउंट गायब होने के बाद फैंस ने विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर वजह पूछनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने सवालिया निशान डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए.

कोई आधिकारिक बयान नहीं
अब तक विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट जानबूझकर डिसेबल किया गया था या यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था.

हाल के दिनों में कम दिखे सोशल मीडिया पर
पिछले कुछ समय से विराट की सोशल मीडिया गतिविधियां सीमित रही हैं. उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट हटाए थे और संकेत दिया था कि वह क्रिकेट और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 12 से 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

हालिया क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन
वनडे में विराट कोहली ने 18 जनवरी को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद भारत को जीत नहीं मिल सकी. विराट अब करीब छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर आएंगे, जब भारत इंग्लैंड दौरे पर जाएगा. विराट कोहली सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 559 मैचों में 28,215 रन बनाए हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक दर्ज हैं. टेस्ट में उन्होंने 30, वनडे में 54 और टी 20 में एक शतक लगाया है.

डिलीट और डिसेबल में अंतर
डिलीट अकाउंट में सारा डेटा हमेशा के लिए हट जाता है और उसे वापस नहीं लाया जा सकता. डिसेबल अकाउंट अस्थायी होता है, जिसमें प्रोफाइल दूसरों को नहीं दिखती लेकिन यूजर लॉग इन कर सकता है. विराट के अकाउंट के साथ क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

इंस्टाग्राम क्यों हटाता है अकाउंट
कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन, स्पैम गतिविधियां, कॉपीराइट का मामला, लंबे समय तक निष्क्रिय रहना या उम्र से जुड़े नियमों के कारण इंस्टाग्राम अकाउंट हटाता या डिसेबल करता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !