Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

UPSC CMS 2026: UPSC CMS 2026 परीक्षा को लेकर रांची में तीन परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

UPSC CMS 2026: UPSC की कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. 2 अगस्त को होने वाली परीक्षा के दौरान शहर के तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी.

सुबह से शाम तक लागू रहेगा आदेश
जिला प्रशासन के अनुसार, यह आदेश 2 अगस्त की सुबह 6:30 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे.

परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

इन गतिविधियों पर रहेगी रोक
धारा 163 लागू रहने के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जुटने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा लाउडस्पीकर बजाने, हथियार लेकर चलने और किसी भी तरह की सभा या प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस आदेश से बाहर रहेंगे.



प्रशासन ने किया सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान जारी सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !