Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

West Singhbhum: लातरसिका में शराब की 8 भट्ठियों पर चला बुलडोजर, 3000 किलो महुआ नष्ट

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लातरसिका गांव में टीम ने छापेमारी की. इस दौरान 8 अवैध शराब भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया गया.


गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी, 100 लीटर शराब और 3000 किलो जावा महुआ नष्ट
उत्पाद विभाग की टीम उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर गांव पहुंची थी. टीम को अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी. इसके बाद गांव में तलाशी अभियान चलाया गया.  कार्रवाई के दौरान करीब 100 लीटर तैयार चुलाई शराब मिली. इसे जब्त किया गया. शराब बनाने के लिए रखा करीब 3000 किलो जावा महुआ भी मौके पर नष्ट कर दिया गया.

भट्ठी संचालक मौके से भागे
टीम के पहुंचते ही भट्ठी चलाने वाले लोग वहां से भाग गए. उनकी पहचान की जा रही है. उत्पाद विभाग ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.  टीम ने भगत सिंह चौक और पदमपुर की कंपोजिट शराब दुकानों की भी अचानक जांच की. स्टॉक और बिक्री व्यवस्था देखी गई. दुकानदारों को नियम के अनुसार शराब बेचने की हिदायत दी गई.  अधिकारियों ने साफ कहा कि ग्राहकों से MRP से ज्यादा पैसे लेने या लाइसेंस के नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी. विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !