Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

West Singhbhum News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 38 वर्षीय जितेंद्र शुक्ला का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात तक जितेंद्र सामान्य स्थिति में थे और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की थी, लेकिन शनिवार सुबह जब उनके बड़े पिताजी उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जितेंद्र चादर के सहारे फंदे से लटके हुए हैं। यह दृश्य देखते ही घर में हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत उन्हें नीचे उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की सच्चाई सामने आ सके।

नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था युवक
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र शुक्ला अविवाहित था और पिछले काफी समय से नशे की लत से परेशान चल रहा था, जिसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले वह घर के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था, जिसके कारण उसका एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था, और उस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से और अधिक परेशान रहने लगा था। बीते कुछ दिनों से वह काफी चुप-चुप और तनाव में नजर आ रहा था, जिससे परिजन भी चिंतित थे। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा होने की बात कही जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !