Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jamshedpur Breaking: एग्रिको सिग्नल के पास बीच बचाव के बाद हिंसक झड़प, चापड़ से हमला और दो युवक घायल

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के एग्रिको सिग्नल से कुछ दूरी पर सोमवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब बाइक से आए तीन युवकों ने एक युवक को जबरन ले जाने की कोशिश की. इस पूरी घटना को पास ही कार में बैठे तीन दोस्तों ने देखा जो वहां मोमोज खाने आए थे. हालात को बिगड़ता देख उन्होंने बीच बचाव किया और उनमें से एक युवक ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर उसे तुरंत आवाज दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवकों को खदेड़ दिया.


पुलिस के लौटने के बाद दर्जनभर लड़के पहुंचे

पुलिस के लौटने के कुछ ही समय बाद मामला फिर से गर्म हो गया. पहले आए वही तीन युवक इस बार करीब 10 से 12 अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंचे और मोमोज खा रहे तीनों युवकों को घेर लिया. बताया जा रहा है कि उन युवकों ने कहा कि जिस युवक को पहले ले जाया जा रहा था उससे उनका पुराना विवाद है और बीच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और फिर मारपीट शुरू हो गई.

चंदन कुमार पर हुआ चापड़ से हमला
मारपीट के दौरान मोमोज खा रहे युवकों में से चंदन कुमार पर चापड़ से हमला किया गया जिससे उसके एक हाथ में गहरी चोट आई. उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी इस हमले में घायल हो गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है और संबंधित युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !