Jamshedpur News: शिक्षा के साथ प्रतिभा और संस्कारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दयानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया. यह समारोह प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहा, जहां कक्षा से लेकर मंच तक बच्चों की मेहनत और उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया.
खेलकूद और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हुए पुरस्कृत
समारोह में शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ खेलकूद और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा था. मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति की शिक्षा समिति के चेयरमैन ज्ञान तनेजा उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में समिति के उपाध्यक्ष राजीव तलवार, टॉड्स गार्डन के निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, किड्जी डिमना रोड मानगो के निदेशक किसलय कुमार और किड्स वर्ल्ड के निदेशक शंकर लाल शामिल हुए.
मुख्य अतिथि ज्ञान तनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है. उन्होंने बच्चों को सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया. बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया.
इन्हें मिला पुरस्कार
हनुमान रूप सज्जा- विजेता महिर मल्होत्रा
हनुमान रूप सज्जा- विजेता चंचल कुमारी
सबरी रूप सज्जा- उपविजेता श्रेया गोप
चौपाई पाठ तृतीय- स्थान दीपशिखा श्रीवास्तव
दिनकर काव्य पाठ- विजेता शौर्य कुमार सिंह
ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास
ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिलता है. दयानंद पब्लिक स्कूल का यह प्रयास शिक्षा को केवल अंकों तक सीमित न रखकर सर्वांगीण विकास से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा सकता