Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Dhanbad Accident: बलियापुर में XUV और पल्सर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Dhanbad: बलियापुर थाना अंतर्गत मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां रानी रोड पर तेज गति से आ रही एक XUV कार और पल्सर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा (बाबू बासा) निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धीरज पेशे से लोन रिकवरी एजेंट है। इस दुर्घटना के दौरान उसके पैर में गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं।



दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों और आमटाल पंचायत के मुखिया संजय कुमार के अनुसार, XUV वाहन एक स्कूल शिक्षिका को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान रानी रोड के पास विपरीत दिशा से आ रही पल्सर बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से घायल युवक को तुरंत धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना के एएसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !