Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Ranchi News: नववर्ष पर AISMJWA प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी (होमगार्ड) मोहम्मद अर्शी से की शिष्टाचार मुलाकात

Ranchi: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने अपनी टीम के साथ नववर्ष के अवसर पर रांची स्थित डीआईजी (होमगार्ड) मोहम्मद अर्शी से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान डीआईजी मो. अर्शी ने सरायकेला-खरसावां के एसपी रहते हुए कोरोना काल में सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों के सहयोग से आयोजित सम्मान समारोह को याद किया। 

उन्होंने कहा कि AISMJWA एवं सरायकेला-खरसावां पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह एक अविस्मरणीय कार्यक्रम था। पहली बार पुलिस, प्रेस और पब्लिक के आपसी समन्वय से ऐसा अनोखा आयोजन किया गया, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने डीआईजी मो. अर्शी को एक बार फिर जमशेदपुर आने का आमंत्रण दिया और कहा कि शीघ्र ही इसी तरह का एक और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि डीआईजी मोहम्मद अर्शी न केवल एक चर्चित एवं जनप्रिय पुलिस पदाधिकारी हैं, बल्कि एक अच्छे गायक भी हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों में पदस्थापन के दौरान उन्होंने कई अवसरों पर अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। वे झारखंड में पीपुल और मीडिया फ्रेंडली पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में उन्हें सिमडेगा के एसपी पद से पदोन्नत कर डीआईजी (होमगार्ड) बनाया गया है।

AISMJWA की ओर से डीआईजी कार्यालय में मुलाकात करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद सईद, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व जिला महासचिव सुजीत साहू तथा सोमनाथ बैठा शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !