Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jamshedpur Illigal Sand Mining: जमशेदपुर में अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 10 हजार सीएफटी बालू जब्त, एफआईआर दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह सख्ती बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय, जमशेदपुर की टीम द्वारा दिनांक 5 जनवरी को श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामसुंदरपुर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 10,000 सीएफटी बालू खनिज का अवैध रूप से भंडारण किया जाना पाया गया, जो खनन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम द्वारा उक्त बालू खनिज को विधिवत जप्त कर लिया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से जुड़े किसी भी प्रकार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें। भविष्य में भी जिले भर में इस तरह की छापेमारी एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !