Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Seraikela News: चौका पुलिस का अफीम विरोधी अभियान

Seraikela News: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार बुधवार को चौका थानांतर्गत ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू में चौका थाना, SSB मतकमडीह के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती के संबंध में भौतिक रुप से एवं ड्रोन के माध्यम से सत्यापन किया गया।



सत्यापन के परिणाम

सत्यापन में ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू के कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू एवं चना की खेती की गयी है तथा अधिकांश भूमि परती पाई गयी।

जागरूकता की अभियान
चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार एवं SSB मतकमडीह के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग
सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करीब 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं बच्चों के बीच पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !