Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Ankush Bharadwaj: नाबालिग शूटर से यौन शोषण का आरोप, राष्ट्रीय पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर POCSO केस, NRAI ने किया निलंबित

भारतीय खेल जगत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


दिल्ली की शूटिंग रेंज से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के दौरान हुई। पीड़िता के परिवार ने मंगलवार, 6 जनवरी 2025 को फरीदाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला सामने आया।

FIR में बताया गया है कि आरोपी कोच ने खेल से जुड़ी चर्चा के बहाने नाबालिग शूटर को फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया। शुरुआत में होटल की लॉबी में मिलने की बात कही गई, लेकिन बाद में कोच ने दबाव बनाकर उसे अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि वहीं उसके साथ गलत हरकत की गई।

करियर बर्बाद करने की दी धमकी

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद कोच ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसका खेल करियर खत्म कर दिया जाएगा और उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा। सदमे में आई खिलाड़ी किसी तरह होटल से निकलकर अपने परिवार के पास पहुंची और पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

NRAI ने किया सस्पेंड

मामले के सामने आने के बाद NRAI ने सख्त कदम उठाते हुए कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। संघ के सचिव पवन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक आरोपी कोच को किसी भी तरह की कोचिंग या प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।

POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, CCTV फुटेज की जांच

फरीदाबाद के NIT महिला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल प्रबंधन से घटना वाले दिन के सभी CCTV फुटेज तुरंत मांगे गए हैं, ताकि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !