Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Bihar News: लापता 5 साल की बच्ची का सरसों खेत से मिला शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका, शरीर पर जख्म के हैं निशान

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जहां जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके में बीते मंगलवार से लापता एक पांच साल बच्ची का सरसों के खेत से शव बरामद हुआ है।बच्ची के शरीर पर जख्म का निशान है। परिजनों ने जहां दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या होने का दावा किया है।

बिस्कुट खिलाने के बहाने

वहीं पुलिस ने भी दुष्कर्म के बाद हत्या होने की आशंका जाहिर की है। बच्ची के परिजनों की माने तो मासूम बीते मंगलवार से घर से लापता थी। काफी खोजबीन की गई तो घर से लगभग 5 सौ मीटर दूर सरसों के खेत से बच्ची का शव मिला।परिजनों का दावा है कि बच्ची को बिस्कुट खिलाने के बहाने कुछ दरिंदो ने घर से ले गया।

ड्रोन कैमरे की मदद से बच्ची का शव बरामद

पहले उसके साथ दुष्कर्म किया।फिर शिनाख्त मिटाने के लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने कहा कि आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या हुई हो, पुलिस इस बिंदु से भी जांच कर रही है। ड्रोन कैमरे की मदद से बच्ची का शव बरामद किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !