Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jamshedpur Golmuri Violence : टुईलाडूंगरी में अपराधियों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला, घायल एमजीएम में इलाजरत, देखें VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब 20–22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।


हथियारों से लैस होकर की गई बेरहमी से पिटाई


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हिंदूबस्ती निवासी सुखराज के साथ आए थे और सभी के हाथों में हथियार थे। अपराधियों ने सरबजीत सिंह को घेरकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़े।

उत्पात मचाकर गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

हमले के दौरान अपराधियों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला।

घायल को एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सरबजीत सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !