Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Chaibasa News: चाईबासा में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में चल रहा था अवैध धंधा, भारी मात्रा में शराब व सामग्री जब्त

Chaibasa: चाईबासा पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंजड़ी टोला, हाथीबासा में नकली अंग्रेजी शराब बनाने के एक संगठित अवैध अड्डे का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब के साथ-साथ शराब निर्माण में उपयोग होने वाले कई सामान बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अचानक मोटू जोजो के घर पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि हाथीबासा निवासी मोटू जोजो अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अपने घर को ही नकली अंग्रेजी शराब बनाने का केंद्र बनाए हुए है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने अचानक मोटू जोजो के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा सामान बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, कच्चा स्प्रिट, शराब भरने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कांच की खाली बोतलें, ढक्कन, विभिन्न नामी शराब कंपनियों के फर्जी स्टिकर, झारखंड सरकार का लोगो लगे नकली स्टिकर, बोतलों के ढक्कन सील करने के लिए प्रयुक्त लकड़ी का हथौड़ा सहित कई उपकरण बरामद हुए। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से नकली शराब का निर्माण और वितरण किया जा रहा था।

तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

ऐसे अपराधों में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

चाईबासा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !