Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Uttarpradesh Crime News: मेरठ में दलित महिला की गंडासे से काटकर हत्या, बेटी का अपहरण कर फरार हुआ आरोपी

Uttarpradesh: मेरठ जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पारस राजपूत नामक व्यक्ति ने एक दलित महिला सुनीता की गंडासे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने महिला की बेटी रूबी को जबरन उठाकर अपने साथ ले गया, जो अब तक लापता है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद से पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी पारस राजपूत की तलाश जारी 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पारस राजपूत की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बेटी रूबी की सकुशल बरामदगी के लिए भी पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !