Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस ने बोरिंग गाड़ी चोरी का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस ने मुफ्फसिल थाना में दर्ज बोरिंग गाड़ी चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेबो थाना क्षेत्र के कुंदुरुगुटू जंगल से चोरी की गई बोरिंग गाड़ी बरामद की है.


5 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार, तोहिद अंसारी, एहसान अंसारी, साहिल एकराम और तौहीद खान शामिल हैं. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोरिंग गाड़ी (नंबर KA06C/KA08C 8935), स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर JH01EZ 8126), 28 लीटर डीजल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !