Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Adityapur Road Accident : आदित्यपुर में भीषण सड़क हादसा, टोटो और बाइक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 से 5 लोग घायल

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक संख्या UP51BV1204 और एक टोटो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टोटो सवार 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


अनियंत्रित होकर पलटा टोटो


मिली जानकारी के अनुसार, टोटो में 4–5 लोग सवार होकर बालिगुमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टोटो के पलटते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

मदद के दौरान हुआ बड़ा हादसा

घटना के समय सोनिको कंपनी में कार्यरत कर्मचारी रवि प्रसाद अपनी छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने मानवीयता दिखाते हुए अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और टोटो से घायल लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर संख्या JH05DU2855 ने बाइक सहित टोटो को अपनी चपेट में ले लिया।

बाल-बाल बचे लोग

गनीमत रही कि समय रहते सभी घायलों को सड़क से हटाया जा चुका था, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि टोटो पलटने से 4–5 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित की प्रशासन से मुआवजे की मांग

दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने को लेकर रवि प्रसाद ने बताया कि वही उनकी ड्यूटी आने-जाने का एकमात्र साधन था। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने काम पर जा सकें।

नशे में था ट्रेलर चालक, लोगों ने पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। हालांकि राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने जब्त किए वाहन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर, टोटो व बाइक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !