Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jharkhand Ranchi Missing Children: धुर्वा से लापता बच्चों का सुराग नहीं, भाजपा का सरकार पर हमला, मंगलवार को SSP कार्यालय घेरने की चेतावनी

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को गुम हुए बच्चों की तलाश अभी भी पुलिस नहीं कर पाई है। इस मामले में स्थानीय लोगों के साथ आप भारतीय जनता पार्टी भी उन बच्चों की तलाश करने का दवाब राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर बना रही है।शनिवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रांची महानगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की और अब तक हुए पुलिस जांच के बारे में जानकारी ली। 

कार्यालय को घेरने का काम 

मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की राजधानी से बच्चे गायब हो रहे हैं और राज्य के मुखिया विदेश में छुट्टियां मनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। राज्य सरकार का आम जनता के प्रति संवेदना शून्य हो गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि सोमवार की शाम तक बच्चों की बरामद की नहीं की जाती है तो मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एसएसपी रांची के कार्यालय को घेरने का काम करेंगे।

पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं 

वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने राज्य के विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष की शुरुआत में ही अपराधी राज्य सरकार को चुनौती देते हुए बीच शहर से दो बच्चों को अगवा कर लिए हैं। जबकि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां से हर दिन अधिकारी, जज और नेता गुजरते हैं लेकिन सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !