Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Megha Dairy Shifted Seraikela: मानगो के विकास को झटका, सुखना बस्ती से सरायकेला शिफ्ट हुआ मेघा डेयरी प्लांट, ग्रामीणों का टूटा सपना

Jharkhand: झारखंड सरकार की मेघा दूध डेयरी का मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में लगने वाला 50 टीएलपीडी का प्लांट अब मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में नहीं बनेगा, उसे प्रोसेसिंग प्लांट को सरायकेला खरसावां जिले के तितिरबिला ग्राम में स्थानांतरित कर दिया गया है इस स्थानांतरण की अंतिम मोहर लगाकर शुक्रवार को हुई झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में पूरा कर लिया गया । 

स्थानांतरण बहुत दुर्भाग्यपूर्ण

प्लांट की स्थानांतरण होने पर एक दशक से अधिक समय से मानगो बालीगुमा सुखना बस्ती के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के संपूर्ण विकास और बेरोजगारी दूर होने का जो सपना सजा कर रखा था वह टूट गया । आक्रोशित और मायूस लोगों की पहल में विकास सिंह सुखना बस्ती में प्रस्तावित प्लांट के स्थल पर पहुंचकर लोगों की भावनाओं से अवगत हुए । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने बताया की पुरे मानगो के लिए स्थानांतरण बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है एक तो पहले से ही मानगों में कोई रोजी रोजगार के साधन नहीं थे जो उम्मीद लोगों को बनी थी वह भी अब टूट गई ।

लोगों का सपना टूट गया

  कहा कि लगभग दस वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ओर पुनः 7 मार्च 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सुखना बस्ती मानगो में मेघा डायरी संयंत्र का भूमि पूजन किया था । दो बार मुख्यमंत्री के द्वारा भूमि पूजन होने पर स्थानीय सुखना बस्ती ग्रामीणों में न केवल रोजगार की बल्कि संपूर्ण विकास की आस जगी थी । स्थानीय लोगों को पूरा भरोसा था की प्लांट का निर्माण होने पर लोगों को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र का चहमुखी विकास होगा । लेकिन स्थानीय विधायक और सांसद की अनदेखी और क्षेत्र में रोजगार सृजन करने की मंशा नहीं रहने के कारण लोगों का सपना टूट गया । 

जहां प्लांट लगने वाला था

विकास सिंह ने कहा कि जब दोबारा जनवरी 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भूमि पूजन किया था उसी समय उन्होंने इस सुंदर अवसर को सरायकेला अपने विधानसभा क्षेत्र में ले जाने की बात ठानी होगी जिसे तरह-तरह के नियम कानून का आईना दिखलाकर प्लांट को सरायकेला खरसावां के तितिरबिला ग्राम में शिफ्ट कर दिया गया है शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्थानांतरण का मामला पारित भी हो गया है स्थानीय लोग ठगे हुए महसूस कर रहे हैं स्थानीय लोगों का आक्रोश इस बात पर भी है कि जहां प्लांट लगने वाला था।

प्रस्तावित स्थान में ही लगवाना

 वह खुला मैदान था जहां लोग खेलकूद के आयोजन के साथ-साथ व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे उस स्थान में प्लांट लगाने का झूठा सपना दिखलाकर घेराबंदी कर लिया गया । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की क्षेत्र के चहमुखी विकास के लिए स्थानीय विधायक और स्थानीय सांसद को आगे आना चाहिए और सदन में बात उठाकर प्लांट को पूर्व में प्रस्तावित स्थान में ही लगवाना चाहिए ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !