Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Ranchi News: रांची के धुर्वा से लापता दो मासूमों की तलाश में पुलिस ने अपनाई AI तकनीक

Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्लार कोचा इलाके से 2 जनवरी को लापता हुए सात वर्षीय अंश और छह वर्षीय अंशिका की तलाश में पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। शुरुआती जांच में एसआईटी और तकनीकी टीम को कोई ठोस सफलता नहीं मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

पांच दरोगाओं की विशेष टीम गठित

AI आधारित जांच के लिए पांच दरोगाओं की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम एसएसपी और सिटी एसपी की प्रत्यक्ष निगरानी में काम करेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य AI तकनीक के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान करना है।

CCTV फुटेज का AI सॉफ्टवेयर से विश्लेषण

पुलिस द्वारा पहले से चिन्हित किए गए सीसीटीवी फुटेज को अब AI सॉफ्टवेयर के जरिए विश्लेषित कराया जाएगा। यह तकनीक इलाके में आने-जाने वाले वाहनों के रंग, मॉडल और मूवमेंट पैटर्न के आधार पर संदिग्ध गाड़ियों को अलग करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि कौन-सी गाड़ियां बार-बार इलाके में दिखाई दीं और कौन-सी मुख्य सड़क से अंदरूनी रास्तों की ओर गईं। AI से प्राप्त इनपुट के आधार पर आगे मैनुअल जांच की जाएगी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक बच्चों का पता नहीं चला तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं, गुस्साए लोगों ने मशाल जुलूस निकालते हुए रविवार को धुर्वा बंद का आह्वान किया है।

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस अब तक शहर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों की तलाशी ले चुकी है। तालाबों, कुओं और सुनसान इलाकों की भी गहन जांच की गई है। मौसीबाड़ी क्षेत्र में घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया है। नशे के आदी लोगों और अन्य संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, लेकिन अब तक बच्चों से जुड़ा कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !