Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jamshedpur Accident: मानगो में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी

Jamshedpur: मानगो के संकोसाई रोड नंबर 4, डिमना रोड पर रविवार को एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा फंसी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे नाली में जा घुसा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।



घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को नाली से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि सड़क पर जलजमाव और फिसलन के कारण हादसा हुआ हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !