Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन का छात्रों से संवाद, बोले– शिक्षा ही झारखंड के भविष्य की मजबूत नींव

Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की सबसे सशक्त आधारशिला है।

शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं दिशोम गुरु शिबू सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के शिल्पकार बाबा दिशोम शिबू सोरेन सदैव शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा के विचार और आदर्श उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने यह संकल्प लिया है कि झारखंड का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

नौजवानों की भूमिका सबसे अहम

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस संकल्प को साकार करने में राज्य के नौजवानों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि युवा एक कदम आगे बढ़ने का साहस दिखाते हैं, तो सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं का मार्गदर्शन करे और उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाएं।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की मजबूत पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना झारखंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुलभ होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और शिक्षा के माध्यम से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !