Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Patamda Accident: पटमदा में मजदूरों से भरी वैन की जोरदार भिड़ंत हुई एक तेज रफ्तार कार से, नशे में धूत चालक समेत 4 युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Patamda: पटमदा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी में रविवार की शाम एक भयंकर सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जमशेदपुर से मजदूरों को लेकर लौट रही एक मैजिक वैन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार पटमदा की ओर आ रही थी, लेकिन चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह गाड़ी गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही मजदूरों से भरी वैन से जोरदार भिड़ंत कर बैठी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

कार में सवार चार युवकों को पकड़ लिया और उन्हें जमकर पीटा

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और वैन में सवार मजदूरों ने कार में सवार चार युवकों को पकड़ लिया और उन्हें जमकर पीटा। लोगों का आरोप है कि कार चालक और उसके साथी नशे की हालत में थे। वहीं, कार में से शराब की बोतलें बरामद होने की भी खबर सामने आई है। भीड़ की नाराजगी और आक्रोश से बचने के लिए कार सवार दो युवक पास खड़े एक ट्रक में छिप गए।

सावधानी नहीं बरती गई तो इस तरह के हादसे दोहराए जा सकते

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टर्निंग पॉइंट हमेशा खतरनाक माना जाता है और अगर वाहन चालकों ने सावधानी नहीं बरती तो इस तरह के हादसे दोहराए जा सकते हैं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया और पुलिस तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !