Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jan Suraaj Party Big Update: जन सुराज को बड़ा झटका, भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने पीके की पार्टी छोड़ी, कहा- तनिक भी अफसोस नहीं

Patna: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव से सियासत में डेब्यू किया था. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी में शामिल हुए रितेश पांडे ने रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ा था. रितेश पांडे का अब जन सुराज पार्टी से मोह भंग हो गया है. 
भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज से इस्तीफा दे दिया है। रितेश पांडेय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया, परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया। खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहाँ तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है इस लिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप लोग समझेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !