Jamshedpur: टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (TEEP) टीम ने द यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर में TEEP 2.0 फ्रेमवर्क का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। इस अवसर पर 26 साझेदार विद्यालयों के शिक्षा जगत के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री डी.बी. सुंदर रमम, वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट – TQM, GSP एवं सप्लाई चेन अतुल भटनागर, मैनेजिंग डायरेक्टर, TSUISL; सुश्री तृप्ति श्रीवास्तव, चीफ – TQM एवं CQA; तथा श्री सौरव रॉय, चीफ – CSR सहित TEEP टीम के सदस्य और टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील और साझेदार विद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित TEEP 2.0 फ्रेमवर्क और इसके नए लोगो का औपचारिक अनावरण किया गया। यह अद्यतन फ्रेमवर्क शिक्षा क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं, नेतृत्व क्षमता और छात्र-केंद्रित परिणामों को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
TEEP कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज, डी.बी. सुंदर रमम ने फ्रेमवर्क के विकास में सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगामी चरण में 30 साझेदार विद्यालयों में TEEP 2.0 के क्रियान्वयन को स्कूल प्रणालियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
TEEP कार्यकारी समिति के वैकल्पिक अध्यक्ष एवं वाइस प्रेसिडेंट – TQM, GSP एवं सप्लाई चेन, श्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि टाटा स्टील के रूप में संगठन के पास संसाधन, ज्ञान और अनुभव है, जिसके माध्यम से विद्यालयों को बेहतर मानव संसाधन और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की यात्रा में सहयोग दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि TEEP 2.0 शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक भविष्यदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, जो केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न होकर मूल्यों, नेतृत्व और समग्र विकास पर केंद्रित है।
टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (TEEP) विद्यालयों के साथ निरंतर साझेदारी में कार्य करते हुए प्रणालीगत सुधार को बढ़ावा देने और भविष्य-उन्मुख शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।