Jharkhand News: राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों की सुविधा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य के 11 जिलों के 20 सरकारी स्कूलों में 100-100 बेड क्षमता वाले छात्रावास बनाए जाएंगे. इन छात्रावासों के निर्माण से दूर-दराज और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी सहूलियत मिलेगी.
प्रत्येक छात्रावास के निर्माण पर करीब 2.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 20 छात्रावासों पर कुल 54.2 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी. इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुचई में अतिरिक्त भवन निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 6.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस तरह पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 61 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
इन जिलों और स्कूलों में बनेंगे छात्रावास
दुमका (4 छात्रावास)
• उत्क्रमित +2 आरएबीयू उच्च विद्यालय, गांड़ो
• उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सतपहारी (जरमुंडी प्रखंड)
• राजकीय +2 उच्च विद्यालय, बेनागोरिया (शिकारीपाड़ा प्रखंड)
• उच्च विद्यालय, काठीकुंड प्रखंड
पूर्वी सिंहभूम (2 छात्रावास)
• उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, गुड़ाबांदा प्रखंड
• आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकुलिया प्रखंड
गढ़वा (2 छात्रावास)
• यूपी +2 हाई स्कूल रामपुर, केचिनिया प्रखंड (पीवीटीजी छात्रों के लिए)
• उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, धुरकी प्रखंड
गोड्डा (3 छात्रावास)
• बुनियादी विद्यालय, अमलोफसिया, गोड्डा प्रखंड
• उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, पोड़ैयाहाट प्रखंड
• उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, सुंदरपहाड़ी प्रखंड
गुमला (2 छात्रावास)
• राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विशुनपुर प्रखंड
• राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, घाघरा प्रखंड
साहेबगंज (2 छात्रावास)
• उत्क्रमित +2 बीपी उच्च विद्यालय, मंडरो प्रखंड
• उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय, पथना प्रखंड
लातेहार (1 छात्रावास)
• राजकीय +2 बालक उच्च विद्यालय, बालूमाथ प्रखंड
पाकुड़ (1 छात्रावास)
• मॉडल विद्यालय, लिट्टीपाड़ा (पीवीटीजी छात्रों के लिए)
पलामू (1 छात्रावास)
• राजकीय +2 श्री सद्गुरु प्रताप हरि उच्च विद्यालय, चैनपुर प्रखंड
सरकार का कहना है कि इन छात्रावासों के बनने से खासकर ग्रामीण, आदिवासी और पिछड़े इलाकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा और स्कूलों में नामांकन तथा उपस्थिति भी बढ़ेगी.