Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Jamshedpur News: लौहनगरी का नाम रोशन करेगा बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा, 12 सदस्यीय टीम पहली बार त्रिपुरा रवाना

Jamshedpur News: जमशेदपुर का प्रतिष्ठित बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा पहली बार त्रिपुरा की धरती पर अपने हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य समागम में जमशेदपुर की इस गतका टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

अखाड़े की 12 सदस्यीय टीम शुक्रवार को हवाई मार्ग से त्रिपुरा के लिए रवाना हो गई।

गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महासचिव एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा के प्रमुख सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला स्थित गांधीघाट गुरुद्वारा साहिब में दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य गतका प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल अखाड़े के लिए, बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर के लिए गर्व की बात है।

जस्सू ने जानकारी दी कि शनिवार और रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अखाड़े के खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

 इस 12 सदस्यीय टीम में शामिल हैं

जसवंत सिंह जस्सू, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, तरणप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह (बारीडीह), मनिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह (न्यू बारीडीह), जगदीप सिंह और गुरविंदर सिंह।

उन्होंने आगे कहा कि अखाड़े के सभी खिलाड़ी निरंतर अभ्यास, अनुशासन और गुरमत सिद्धांतों का पालन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भविष्य में भी देश-विदेश में जमशेदपुर का नाम रोशन करने का उनका संकल्प है।

त्रिपुरा में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गतका प्रदर्शन करना पूरी टीम के लिए सौभाग्य और सेवा दोनों है।
उल्लेखनीय है कि यह जमशेदपुर का पहला गतका ग्रुप है, जिसने अब तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, पंजाब और जयपुर सहित देश के कई राज्यों में अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल सिख परंपरा का प्रचार-प्रसार किया है, बल्कि लौहनगरी जमशेदपुर को भी गौरवान्वित किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !