Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Ranchi News: रांची में भीड़ की पिटाई से 18 वर्षीय युवक की मौत मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत चांया गांव में चोरी के संदेह को लेकर भीड़ द्वारा की गई हिंसक पिटाई का एक गंभीर  मामला सामने आया है। इस घटना में 18 वर्षीय युवक विक्की नायक की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
लात-घूंसों और डंडों से की गई बेहरमी से पिटाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब आठ दिन पहले चांया गांव में कामेश्वर यादव और विष्णु यादव के कुएं से मोटर पंप चोरी हो गई थी। चार दिन बाद एक मोटर पंप तो वापस मिल गया, लेकिन दूसरा पंप अब तक बरामद नहीं हो सका।

इसी घटना के आधार पर गांव के कुछ लोगों ने विक्की नायक और विवेक मुंडा पर चोरी का शक जताया। आरोपों के बाद विवेक मुंडा को हल्की मारपीट के बाद छोड़ दिया गया, जबकि विक्की नायक को भीड़ ने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों और डंडों से की गई इस बेहरमी पिटाई में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिटाई के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान विक्की मौत 

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण विक्की को इलाज के लिए रिम्स ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मां भुटकी देवी ने बताया कि गुरुवार रात कामेश्वर यादव उनके घर आया था और विक्की पर चोरी स्वीकार करने का दबाव बना रहा था। 

उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह जब विक्की शौच के लिए घर से बाहर निकला, तभी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाया गया। मां के अनुसार, विक्की लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा और रो-रोकर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !