Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-17

Jamshedpur Fire Incident: रात के अंधेरे में परसुडीह गैरेज में आपराधिक तत्वों ने लगाई आग, मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें जलकर खाक

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह मेन रोड पर स्थित “कार हॉस्पिटल” नामक ऑटोमोबाइल गैरेज में शुक्रवार देर रात आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात शरारती एवं आपराधिक तत्वों द्वारा की गई इस घटना में गैरेज में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक

आग लगने से मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि एक अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, कार हॉस्पिटल गैरेज का संचालन वैद्यनाथ महतो और मंगल कुजूर की साझेदारी में किया जाता है। घटना के समय गैरेज परिसर में ग्राहकों की कई गाड़ियां खड़ी थीं।

आग में क्षतिग्रस्त कारें 

पूरी तरह जली हुई गाड़ियों में डस्टर (संख्या: JH10AB 4439), टाटा नैनो (JH05L 4648) और मारुति ऑल्टो (OR02BK 1670) शामिल हैं। वहीं पास में खड़ी मारुति 800 (JH05H 3419) का बंपर आग से क्षतिग्रस्त हो गया।

आग में कोई  हताहत नहीं 

मकर संक्रांति पर्व के कारण गैरेज के अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर थे और गैरेज संचालक वैद्यनाथ महतो भी अपने घर गए हुए थे। रात के समय केवल एक कर्मचारी मौजूद था, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण वह अंदर कमरे में था, जिससे बाहर हो रही इस घटना की भनक उसे समय पर नहीं लग सकी।

आग लगने को गैरेज संचालकों ने बताई साजिश 

गैरेज संचालकों ने इस घटना को साजिशन अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस की जांच जारी 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। परसुडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आगजनी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

इस घटना से गैरेज संचालकों और वाहन मालिकों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !