Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर नई सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार कुछ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा की पहली पाली तकनीकी कारणों से स्थगित करनी पड़ी थी, जिसके बाद अब इसकी नई तिथि तय कर दी गई है.
19 जनवरी को दूसरी पाली में होगी परीक्षा
आयोग की ओर से बताया गया है कि आईक्यूब डिजिटल और उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्रों पर 15 जनवरी 2026 को प्रस्तावित परीक्षा की प्रथम पाली स्थगित की गई थी. अब यह परीक्षा 19 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा द्वितीय पाली में होगी, जिसका समय दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया है.
अभ्यर्थियों को संशोधित समय पर पहुंचने की सलाह
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों. साथ ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जारी सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की अपडेट समय पर मिल सके.
परीक्षा की तिथि में बदलाव से अभ्यर्थियों को एक बार फिर अपनी तैयारी और समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा. आयोग द्वारा नई तिथि और समय स्पष्ट रूप से घोषित किए जाने से स्थिति साफ हो गई है. अब उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर परीक्षा में शामिल हों.